आवास लाभार्थीयों से वसूला जा रहा है 400 सौ प्रति लाभुक
पटेढी बेलसर जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
आवास लाभार्थीयों से वसूला जा रहा है 400 सौ प्रति लाभुक । लाभुप्रखंड पटेढी बेलसर के प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड संघ शिवजी कुमार ने बताया की रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहद आवास प्राप्त किए हुए प्रति लाभुको से 400 रुपए देने को कहा जा रहा है इसके एवज में पर्ची काट कर दी जाएगी।
ये वसूली किसके संरक्षण में हो रहा है ये काम किस एजेंसी के तहद हो रहा है अभी तक पता नहीं लग सका है। कुमार ने इसकी जानकारी जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी को भेज कर, प्रखंड पटेढी बेलसर में इसकी जांच करवाने की बात कही है। मीडिया के माध्यम से ये संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया वालो को भी इन्होंने जानकारी दी है। ताकि बिना सत्यापन के उक्त योजना से प्राप्त किए आवास के लाभुक, किसी भी व्यक्ति को पर्ची के नाम पर 400 रुपया नही दे।
