सेवा निवृत्त शिक्षक के विदाई को लेकर विदाई समारोह आयोजित किया गया ।
निवृत्त शिक्षक के विदाई को लेकर विदाई समारोह आयोसेवाजित किया गया ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
रविवार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इस्लामपुर मध्य विद्यालय से सेवा निवृत शिक्षक श्याम नंदन ठाकुर को विद्यालय परिवार ओर से विदाई समारोह का आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री ठाकुर को सम्मान जब राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा किया गया इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है . वर्ष 1994 में इसी विद्यालय में श्री ठाकुर की बहाली हुई और पिछले 30 जून को इसी विद्यालय से अवकाश प्राप्त किया. 29 वर्षों तक इस विद्यालय की सेवा की और अपनी सेवा और मीना मंच के के द्वारा विद्यालय को एक नई पहचान दिलाने का काम किया . वर्ष 2007 से 8 के बीच मीना मंच के संयोजक शिक्षक के रूप में उन्होंने उत्तम कार्य किया जिसके कारण वर्ष 2009 में इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इसी विद्यालय के मीना मंच की छात्रा के आमंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विद्यालय में आए और इसे उच्च विद्यालय घोषित किया था . वर्ष 2005 में इन्होंने 40 शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित किया जो आज के समय में इनके द्वारा प्रशिक्षित शिक्षक डॉ अरविंद शरण,प्रणव कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, देवाशीष कुमार दिलीप कुमार रीता कुमारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया जबकि संचालन कौशर परवेज खान द्वारा किया गया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुदर्शन झा, अरविंद आर्य,विपिन कुमार पांडेय, परवेज आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
