May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुखिया जन प्रतिनिधियो के साथ जिला पदाधिकारी की बैठक का अयोजन।

मुखिया जन प्रतिनिधियो के साथ जिला पदाधिकारी की बैठक का अयोजन।

ब्यूरो चीफ अंजुम शाहiब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

मुखिया संघ के अध्यक्ष तथा मुखिया जन प्रतिनिधियों के साथ जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना पंचायत सरकार को तथा WPU निर्माण के कार्यान्वयन को लेकर बैठक किया। गौरतलब है कि सभी पंचायतों के न्यूनतम 04 वार्ड में सोलर लाईट लगाये जाने है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मुखिया द्वारा दी जानी है। बिहार सरकार की प्रमुख और अधिकृत बे्रडा एजेन्सी द्वारा सोलर लाईट की गुणवत्ता और तकनिकी विशिष्टा का अनुमोदन प्राप्त है। साथ ही दर भी निर्धारित है। जिला पदाधिकारी ने नियमानुसार कार्य करने, कार्य करवाने को कहा। सोलर लाईट विद्युत पोल पर लगाये जाने चाहिए। उन्होंने मुखिया से कहा की बाढ़ क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर अविलम्ब कार्य करायें। गुणवत्ता जाँच लगाने से पहले कर लें। बे्रडा एक अधिकृत और मान्यता प्राप्त एजेन्सी है और जो पूर्ण रूप से सत्यापित और उच्च गुणवत्ता के पोषक है। उन्होंने कहा की यह कार्य पंचायत और मुखिया के हित में होगी। बताते चलें की अबतक 100 पंचायतों में सोलर प्लान्ट लगाने का कार्य हो चुका है। सोलर प्लान्ट संस्थापन के साथ ही संबंधित अभिलेख एवं दस्तावेज का संधारण करने को भी कहा गया। इसके लिए डी.पी.आर.सी. और प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी की टीम आवश्यक सहयोग करेंगे।
पंचायत सरकार भवन में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी और सहायक अभियंता विद्युत वैसे पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित स्थलांें में अपना मंतव्य देंगे, जहां विद्युत संस्थापन से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया की पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित की गई भूमि की सूची जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्राप्त कर लें। सभी उपस्थित जन प्रतिनिधि ने उक्त कार्य में अपनी सहमती व्यक्त की और कहा की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना, पंचायत सरकार भवन जी एवं WPU निर्माण में अविलम्ब पहल करते हुए संस्थापन कार्य करेंगे। बैठक में प्रोवेशनल आई.एस. किशलय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार आदि मौजूद थें।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.