महावीर मंदिर में मंगलवार को संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया।
महावीर मंदिर में मंगलवार को संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
महुआ नगर परिषद के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में मंगलवार को संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी एवं पंडित अभय मिश्रा ने वीर हनुमान,मां दुर्गा , भोलेबाबा समेत विभिन्न देवी – देवताओं के पूजा – अर्चना से किया। इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया.हनुमान चालीसा पाठ में सैंकड़ों महिला- पुरुष व बच्चे शामिल हुए। सभी लोग अपने – अपने हाथों में हनुमान चालीसा लेकर एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान बीच – बीच में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। हनुमान चालीसा पाठ के बाद भव्य महाआरती हुआ, उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया । इसके मौके परअभिषेक उपाध्याय, मनीष शुक्ला, प्रभात जयसवाल, मोहन कुमार सिंह, विकास जयसवाल, सोनू गुप्ता,अमन कुमार,मंटू तिवारी, शिवदत्त चौधरी, विजय गुप्ता, मंटू चौधरी,राजू कुमार,अजय पैटी, विक्की विनय,रिंकू चौधरी, मुन्नी देवी,मधु निषा,स्वेता जयसवाल, चंद्रमुखी देवी, राजकमल,विनोद साह समेत सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
