पुलिस ने फरार शराब तस्कर को हाजीपुर से किया गिरफ्तार-भेजा जेल-
पुलिस ने फरार शराब तस्कर को हाजीपुर से किया गिरफ्तार-भेजा जेल-
रिपोर्ट:गोपाल सहनी
नयागांव (सारण)नयागांव पुलिस ने एक फरार शराब तस्कर को पकड़कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नयागांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वैशाली जिला के शराब तस्कर जो पांच महीने से फरार चल रहा है वह अपने घर में छिपा हुआ है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नयागांव पुलिस ने सोमवार की रात्रि में वैशाली पुलिस के सहयोग से फरार शराब तस्कर के घर पर छापेमारी कर उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।बताते चलें गत सात फरवरी को नयागांव पुलिस ने अंग्रेजी शराब लदा एक कंटेनर को पकड़ा था उसी मामले में यह तब से फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान योगेंद्र सिंह का पुत्र अमित कुमार साकिन मोहब्बत पुर थाना गंगाब्रिज जिला वैशाली के रूप में किया गया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।
