मणिपुर हिंसा के खिलाफ राजद का आक्रोश मार्च।रिपोर्ट।सूधीर मालाकार
मणिपुर हिंसा के खिलाफ राजद का आक्रोश मार्च ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! हाजीपुर, पिछले 84 दिनों से मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण सैकड़ों लोगों की जान गई, हजारों लोग बेघर हो गए, मासूमों की हत्या की गई । महिलाओं पर जघन्य अत्याचार हुए ,फिर भी केंद्र की सरकार आज तक मणिपुर सरकार के खिलाफ कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया। इसके खिलाफ में राष्ट्रीय जनता दल, वैशाली इकाई के तत्वाधान में आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला फूंका ।बताते चलें कि आक्रोश मार्च जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में हाजीपुर शहर के रामाशीष चौक होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की पुतला फूंका गया ।लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने तथा राष्ट्रपति शासन लागू करने की जोरदार मांग की गई। जिस प्रकार मणिपुर में हो रहे जातीय हिंसा एवं महिला अत्याचार के खिलाफ सभी विपक्ष राजनीतिक पार्टियां सरकार का विरोध कर रही है, इससे साफ स्पष्ट होता है कि मणिपुर सरकार को लंबे समय तक रहने का अधिकार नहीं है।
