May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली वार्ड संघ ने मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्री मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।

वैशाली वार्ड संघ ने मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्री मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर ,वैशाली जिला वार्ड संघ अध्यक्ष क्रांति कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी यशपाल मीना को एक ज्ञापन सौंपा। क्रांति कुमार ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगे मांगी गई। इन महत्वपूर्ण मांगों में पंचायत जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली मासिक भत्ता के भुगतान में भ्रष्ट पदाधिकारियों की संलिप्तता के कारण हो रही दिक्कतों को दूर करने ,मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत जल नल एवं नली-गली कार्य के एमबी बुक कराने में इंजीनियर एवं पदाधिकारियों द्वारा मोटी रकम मांगी जाने ,नहीं देने पर एफ आई आर करने की धमकी देने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग करते हुए वार्ड सदस्यों ने कहा कि वार्ड क्रियान्वयन समिति के वित्तीय प्रबंधन में वार्ड सदस्य एवं पंचायत सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से लेनदेन करने की व्यवस्था की मांग की ।इसके साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण मांगे भी मांगी गई ।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष क्रांति कुमार, महुआ प्रखंड वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, सचिव सह जिला सचिव अमरजीत पासवान, महुआ अनुमंडल अध्यक्ष मुनचुन कुमार साहनी ,राजकुमार पासवान, जय प्रकाश सिंह, मोहन पासवान, प्रमोद कुमार ,संतोष कुमार, शिवजी राय, रामबाबू राय, अखिलेश राय, मोनू कुमार, संतोष कुमार ,मोहम्मद नदीम, मोहम्मद अकबर ,बनारस राय, भूतनी देवी ,पारस सिंह, कमर सुल्ताना सहित अन्य कई वार्ड सदस्य उपस्थित हुए।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.