चेतना सत्र में जलवायु परिवर्तन एवं वन संरक्षण से संबंधित शपथ पत्र का वाचन किया गया
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के अनेक प्रारंभिक विद्यालयों एव उच्च विद्यालयों के द्वारा चेतना सत्र में जलवायु परिवर्तन एवं वन संरक्षण से संबंधित शपथ पत्र का वाचन किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ लिया गया । उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर आयोजित शपथ कार्यक्रम में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने चेतना सत्र में बच्चों को जलवायु परिवर्तन एवं वन संरक्षण से संबंधित शपथ दिलवाया। मालूम हो कि जलवायु परिवर्तन एक विश्वस्तरीय समस्या है तथा इसके दुष्प्रभावों को हम महसूस भी कर रहे हैं। वृक्षारोपण के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण करके जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। उसी को लेकर विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय स्तर पर अगस्त माह तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। जिसमें जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण में पेड़ पौधों की भूमिका पर पेंटिंग, भाषण,क्विज एवं नारा लेखन सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसी को लेकर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गोरौल , मध्य विद्यालय आदमपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूकमंजरी,तुर्की दक्षिणी,महमदपुर पोझा ,विशुनपुर बांदे सहित अन्य विद्यालयों के स्काउट गाइड यूनिट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर स्काउट शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह,मथुरा प्रसाद,नीलम कुमारी,जैनुद्दीन आलम सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे ।
