गोढ़ीया चौक के निकट बस की ठोकर से एक टीवीएस लूना पर सबार व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
हाजीपुर-मजफ्फरपुर NH 22 के गोढ़ीया चौक के निकट बस की ठोकर से एक टीवीएस लूना पर सबार व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. बताया गया है कि थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी संजय साह पिता वैधनाथ साह अपने वाइक से घर से गोरौल जा रहा था कि गोढ़ीया चौक के निकट मजफ्फरपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस ने बस संख्या बीआर 01पीएफ-9222 को जप्त कर लिया और जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से डोक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर रेफर कर दिया गया है.
