April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राजद जिला अध्यक्ष बने लखेंद्र दास।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राजद जिला अध्यक्ष बने लखेंद्र दास।

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार।

वैशाली !हाजीपुर, राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु ने वैशाली जिले के पानापुर लंगा निवासी लखेंद्र दास को वैशाली जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए श्री साधु ने बताया कि राजद के को ए टू जेड की पार्टी बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठ में सभी समुदाय के लोगों की भागीदारी दी जा रही है ।इसी करी में पनापुर लंगा निवासी स्वर्गीय बाबूलाल दास के सुपुत्र लखेंद्र दास को वैशाली जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया ।श्री दास के मनोनयन पर वैशाली जिला राजद के नेताओं ने श्री अनिल साधु को धन्यवाद देते हुए श्री दास को बधाई दी है ।बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष वैद्य नाथ सिंह चंद्रवंशी, महुआ प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी ,नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,प्रदीप यादव, रमाशंकर यादव सहित पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष लखेंद्र दास ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अनिल साधु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है ,मैं उसे जवाबदेही के साथ पूर्ण करूंगा और पार्टी के वफादार सिपाही के रूप में कार्य करूंगा ।साथ ही साथ पार्टी को जन-जन की पार्टी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.