ताजपुर प्रखंड मे अम्बेदकर परिचर्चा का किया गया आयोजन।
ताजपुर प्रखंड मे अम्बेदकर परिचर्चा का किया गया आयोजन।
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरूआ पंचायत के पंचायत भवन परिसर एवं मानपुरा पंचायत के वार्ड 12 मे एक निजी आवासीय परिसर मे अम्बेदकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम एवं संचालन ब्रजनंदन राम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोरवा विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि 1990 मे लालू यादव जी के मुख्यमंत्री बनने के उपरांत बिहार मे सामाजिक परिवर्तन का दौर शुरू हुआ और उन्होंने मजबूती के साथ संवैधानिक प्रावधानों को धरातल पर उतारने का काम किया। मंडल कमिशन की सिफारिशों को लागू करवाने मे भी लालू जी ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।आज केंद्र की सरकार सुनियोजित तरीके से वंचितों के अधिकार खत्म कर देना चाहती है , इस फासिस्टवादी सरकार से मुकाबला बाबा साहब के बताये रास्तों पर चलकर ही होगा।कार्यक्रम को कार्यक्रम प्रभारी राकेश ठाकुर, जितेंद्र सिंह चंदेल,चमन यादव, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम , शंभू यादव, तौफिक आलम, दिनेश राय, पवन सिंह,राहुल राय, संजीत राय, उमेश राम, राहुल यादव, संजीव कुमार बिल्लू आदि ने संबोधित किया।
