इनरव्हील क्लब का 7 वां स्थापना दिवस मना
इनरव्हील क्लब का 7 वां स्थापना दिवस मना
महुआ। रेणु सिंह
इनरव्हील क्लब हाजीपुर इकाई का सातवा स्थापना दिवस रविवार को हाजीपुर दिग्घी मोड़ स्थित एक होटल सभागार में मनाया गया। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने जमकर खुशियां बांटी। स्थापना दिवस के मौके पर यहां सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्लब की डॉ रागनी रानी तथा विशिष्ट अतिथि मेयर संगीता कुमारी ने क्लब के क्रियाकलापों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को क्लब की एक एक बिंदुओं के बारे में बताया। मंच का संचालन निभा रानी ने किया। इस मौके पर उपस्थित क्लब की अध्यक्ष डॉ विनीता सिंह वसचिव मधुमिता कुमारी आदि ने सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ मंदाकिनी कुमारी, सीमा सिंह, चंचल कुमारी, कविता कुमारी, अर्चना कुमारी, नीतू कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि ने भी अपने विचार रखें। यहां क्लब में नय सदस्य के रूप में जुड़ी डॉ शिखा प्रिया और उन सदस्यों को स्वागत किया गया। क्लब द्वारा बताया गया कि गरीब और असहाय लोगों को यह भोजन प्रदान करती है। वही बिचड़ने वाली पशुओं को भी चारा देती है। क्लब द्वारा हाजीपुर सदर अस्पताल के दवा भंडार में वाटर फ्रिज दिया गया। इस कार्यक्रम में सदस्यों ने जमकर खुशियां बांटी। डा मंदाकिनी और डॉ शिखा प्रिया ने कहा कि यह क्लब महिलाओं को खुशियां देती है।
