चंद्र मोहन सिंह बनाए गए राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय आयोग के बिहार के अध्यक्ष
चंद्र मोहन सिंह बनाए गए राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय आयोग के बिहार के अध्यक्ष
पातेपुर से नशीम रब्बानी एवं मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय आयोग ने वैशाली जिले के नगर पंचायत पातेपुर के खेसराही गांव निवासी सह सवाते एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष वर्तमान में दिल्ली में पदस्थापित चंद्र मोहन प्रसाद सिंह को बिहार मानवाधिकार न्याय आयोग का प्रदेश अध्यक्ष एवं आजीवन सदस्य बनाया गया है। चंद्र मोहन सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा राष्ट्रीय मानव अधिकार न्याय आयोग छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस के मधु के अनुशंसा व उनके कोर ग्रुप कमेटी के समिति से हुआ है। इस मौके पर डॉ मधु ने कहा कि चंद्रमोहन सिंह अपने कर्तव्य का निर्वहन सही तरीके से करेंगे और आयोग के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखेंगे। चंद्र मोहन सिंह को उनके समाज के प्रति लगाव और मानव अधिकार के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए यह पद दिया गया है। इस मौके पर चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि वह अपनी पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ जो भी कार्य दिया गया है उसको करने का प्रयास करेंगे और आयोग की प्रतिष्ठा को बनाए रखेंगे। चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि वंचित वर्गों को न्याय मिले यही उनका उद्देश रहेगा। चंद्र मोहन सिंह को राष्ट्रीय न्याय एवं का अध्यक्ष बनाए जाने से जिला एवं प्रखंड क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वेब नेट कंप्यूटर एजुकेशन के रणवीर कुमार, सभी कदम जागरूकता के अवधेश शर्मा, डॉक्टर रौशन कुमार, पुर्व मुखिया इंजीनियर मनोज कुमार, समाजसेवी पप्पू कुशवाहा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी राहुल श्रीवास्तव, RAS world रास वर्ल्ड की सचिव शिल्पी सोनम, सामाजिक कार्यकर्ता राजू कुमार, भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जदयू प्रदेश युवा महासचिव नीतीश कुशवाहा, डॉक्टर अभिषेक आनंद, बीपीआरओ अरुण कुमार, राजस्व अधिकारी अक्षय कुमार तथा अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।
