April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उत्क्रमित मध्य वि0 मकसूदपुर ताज मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

उत्क्रमित मध्य वि0 मकसूदपुर ताज मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली:उत्क्रमित मध्य वि0 मकसूदपुर ताज प्रखंड महुआ मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया श्रीमती अर्चना कुमारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें शिक्षक एवं छात्र उपस्थित,भीएसएस बैठक व अभिभावक बैठक पंजी, पुस्तकालय, शौचालय, मूत्रालय,विद्यालय परिसर की साफ सफाई को देखें और शिक्षक एवं बच्चों को निर्देश दिए कि नामांकन के अनुपात में 75% से अधिक बच्चे प्रतिदिन उपस्थित हो, ताकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दिया जा सके अगर जो बच्चे विद्यालय में अनुपस्थित रहते हैं और समय सारणी के अनुसार शिक्षकों द्वारा पढ़ाई गई पाठ को नहीं पढ़ पाते हैं जिससे वह कमजोर विद्यार्थियों में गिनती किए जाते हैं सरकार का मुख्य उद्देश्य है की समाज के अंतिम व्यक्तियों तक शिक्षा की किरण पहुंच सके इसके लिए विभाग द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक,छात्रवृत्ति, पोशाक एमडीएम आदि दी जाती है विदित हो कि 75% उपस्थित वाले छात्र छात्राओं को ही सरकारी लाभ मिल सकेगा उपस्थित सभी शिक्षक एवं अभिभावक को सुझाव दिए की नामांकन अनुपात में शत-प्रतिशत उपस्थित विद्यालय में आवश्यक रूप से कराई जाए निरीक्षण के क्रम में श्री अशर्फी दास प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.