समाज में फैले कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जीटी इंस्टीट्यूट ने उठाया बीड़ा ।
समाज में फैले कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जीटी इंस्टीट्यूट ने उठाया बीड़ा ।
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली पातेपुर प्रखंड अंतर्गत जीटी इंस्टीट्यूट का एक भव्य प्रोग्राम का आयोजन जीटी इंस्टीट्यूट क्षेत्रीय युवा श्री एजाज अंसारी की देख देखरेख में हुआ जहां इंस्टीट्यूट के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित होकर इंस्टीट्यूट के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया जिसमें विशिष्ट रुप से माननीय श्री मोहम्मद अरशद खान साहब (राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं पूर्व विधायक जौनपुर), राजद पार्टी के पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम , श्री शब्बीर आलम (मैनेजिंग डायरेक्टर जीटी इंस्टीट्यूट जमशेदपुर) श्री तनवीर अहमद ( मैनेजिंग डायरेक्टर जीटी इंस्टीट्यूट पटना) की उपस्थिति हुई इन के इलावा सम्मानित पत्रकार गण, सम्मानित सदस्य जीटी इंस्टीट्यूट पटना की
पूरे गर्मजोशी से स्वागत हुआ ज्ञात हो कि जीटी इंस्टीट्यूट को 2008 के वर्ष में स्थापित किया गया था जिसने शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपने छात्रों को बढ़ावा देने में 15 वर्षों का कार्य काल पूरे कर लिया है। आए हुए इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों का “व्यक्तिगत विकास” तथा लर्निंग विथ अर्निंग है। ये इंस्टीट्यूट छात्रों को जीवन के बदलते कौशल की समझ भी पैदा करता है जिससे छात्रों को शिक्षा के पश्चात बेकार न हो तथा इंस्टीट्यूट समाज में बढ़ते कुरीतियों के के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है और बहुत सारी कुरीतियों को इंस्टीट्यूट परिवार ने अपने घरों से समाप्त भी कर दिया है ऐसे भाई धन्यवाद के पात्र हैं
