April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नगर परिषद सभापति एवं उपसभापति ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की समीक्षा

महुआ नगर परिषद सभापति एवं उपसभापति ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की समीक्षा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार। वैशाली !

वैशाली:महुआ नगर परिषद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा करने सभापति नवीन चंद्र भारती एवं उपसभापति रोमी यादव पहुंचे तथा तैयारी की समीक्षा की ।तैयारी की चल रही कार्यों को बारीकी से निरीक्षण करते हुए त्रुटि को दूर करने का आदेश दिया । सभापति ने कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन विशेष रूप से साफ सफाई ,झंडा तोलन स्टेज की रंगाई पुताई एवं स्मारकों की विशेष रूप से साफ सफाई की व्यवस्था करने की आदेश दिया। वही साथ-साथ मैदान में जल निकासी तथा मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग के कार्य को अभिलंब पूरा करने का आदेश दिया। साफ-सफाई की जिम्मेदारी सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार को दिए गए । इस मौके पर वार्ड पार्षद वसीम आलम, समाज सेवी चंदन कुमार यादव ,विजय रोशन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान की साफ सफाई वर्ष में सिर्फ दो बार स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर होती है, बाकी दिनों में आवारा पशुओं एवं यत्र तत्र मल मूत्र से भरा रहता है। ठंड के दिनों में कुछ युवाओं द्वारा क्रिकेट ,फुटबॉल के खेल भी खेले जाते हैं लेकिन प्रशासनिक ओर से इस ऐतिहासिक गांधी मैदान को बचाने का कोई भी प्रयास नहीं की जाती है ।जबकि गांधी मैदान के सटे प्रखंड कार्यालय ,अंचल कार्यालय उसके थोड़ी दूर पर अनुमंडल कार्यालय अवस्थित है, फिर भी पदाधिकारियों के द्वारा इस गांधी मैदान की वर्ष में कभी सुध नहीं ली जाती है। जिससे ऐतिहासिक गांधी मैदान की खूबसूरती बिगड़ती चली जा रही है । महुआ की हृदयस्थली गांधी स्मारक पर जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा लगी हुई है ।मानो वह प्रचारकों के द्वारा विज्ञापन स्मारक बनकर रह गई ।चारों तरफ विभिन्न दुकानदारों ,राजनेताओं द्वारा अपने-अपने बैनर पोस्टर लगाकर गांधी स्मारक को ढक दिया जाता है ,जिस पर न प्रशासन की नजर पड़ती है और न ही किसी राजनेता का ।वही हाल स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा के स्मारक की है, जहां पर चारों तरफ से फल बेचने वाले एवं लिट्टी समोसा बेचने वाले की दुकान सजी रहती है ।यही हमारे देश के प्राण निछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की स्मारकों की स्थिति बनी हुई ।केवल वर्ष में एक, दो बार साफ सफाई और उसपर फूल माला चढ़ा देने से क्या होगा ? हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कर्तव्य को पूरा कर लिए प्रशासनिक महकम्मे में एवं राजनेताओं को चाहिए कि अपने स्मारकों को सुंदर और सुवस्थित बनाने के लिए वर्ष भर उसे एक नए स्वरूप दिया जाए, ताकि महुआ नगर परिषद की खूबसूरती बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.