April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ विधायक ने किया लक्ष्मी मोटर्स शोरूम का शुभ उद्घाटन।

महुआ विधायक ने किया लक्ष्मी मोटर्स शोरूम का शुभ उद्घाटन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ! महुआ, नगर परिषद क्षेत्र के हाजीपुर रोड में मंगरू चौक के पास लक्ष्मी मोटर्स शोरूम का शुभ उद्घाटन महुआ के चर्चित विधायक डॉ मुकेश रौशन ने किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने शोरूम की प्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। विधायक ने कहा लक्ष्मी मोटर्स शोरूम से स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी,सीएनजी गाड़ी की सुविधा स्थानीय रूप से हो जाएगी। उद्घाटन के बाद इस संस्थान के प्रबंधक चंदन कुमार एवं अमित कुमार ने कहा कि हमारे यहां फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है ,साथ ही साथ फ्री सर्विस एवं इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी एवं सीएनजी से चलने वाली ऑटो गाड़ी, ई0 रिक्सा भी निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध है। इस मौके पर मनीष कुमार, पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर ,अशोक जायसवाल, अजय कुमार, महेश कुमार ,श्रवण कुमार , पहाड़पुर हीराराम के मुखिया संजीत कुमार, उप मुखिया संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।आज के उद्घाटन का प्रथम ग्राहक मिर्जानगर निवासी आनंद कुमार रहे, जिन्होंने सीएनजी ऑटो की खरीदारी की। प्रबंधक द्वारा शॉल ,बुके देकर प्रथम ग्राहक को सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.