May 27, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा देवर्षि नारद मुनि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत करते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे

राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा देवर्षि नारद मुनि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत करते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे

देव उपासको एवं तीर्थ पुरोहितों का चिंता करना हम सभी का कर्तव्य:अश्विनी चौबे

– उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के पुरोहित एवं साधु संत वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

पटना,27 मई 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा देव ऋषि नारद मुनि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में समाज एवं सरकार सभी का विशेष ध्यान रख रही है। देव उपासकों एवं तीर्थ पुरोहितों की चिंता करना हम सभी का कर्तव्य है। इस संक्रमण काल में किसी को भी किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हम सभी को सामाजिक रूप से संवेदनशील रहना होगा। इस कार्य को हम सभी संवेदनशीलता से कर भी रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के पुरोहितों एवं देव उपासकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश पर जब जब संकट की घड़ी आई है। संपूर्ण देशवासी एकजुट होकर संकट पर विजय प्राप्त किए हैं।राष्ट्र के स्वास्थ्य की कामना आज हम सभी कर रहे हैं। इसके लिए हम लगातार प्रयत्नशील है। इस मुश्किल समय में हम सभी की भूमिका और बढ़ गई है। कोरोना के संक्रमण काल में हम सभी का संवाद हो रहा है। आप सभी अपनी क्षमता के अनुसार जन कल्याण में इस दौरान जुटे होंगे। हमारे यहां कहा भी गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज एवं सरकार पुरोहितों की चिंता करेगी। इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। समाज में पुरोहितों का एक विशेष स्थान है। उनके कल्याण की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में परमपूज्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज, आचार्य हरिहर कृपालु जी का आशीर्वाद सभी को मिला।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सुनील भराला, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, अजय कुमार झा, देवदत्त शर्मा, पूजा कपिल मिश्रा एवं वर्चुअल माध्यम से संबोधित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.