April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत के अधिकारों में कटौती के विरुद्ध अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुखिया संघ ने पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

पंचायत के अधिकारों में कटौती के विरुद्ध अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुखिया संघ ने पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पू ।

वैशाली:पातेपुर,बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के विरुद्ध अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुखिया संघ ने पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देकर अपने मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन में संघ के उपाध्यक्ष मुखिया रामप्रवेश राय,राधा देवी ,सिकल देवी, पिंकी देवी,उषा गुप्ता,आशा देवी, सज्जाद अहमद किदवई, गरीबनाथ आलोक, शंकर पासवान, सुंदरेश्वर पासवान,शोभा देवी, शिवकुमारी देवी, किशोरी देवी, रंजना देवी, उत्तम कुमार,गौतम राम, विनोद साह,ललिता कुमारी,मुकुंद देवी,आशा देवी, आदि प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया धरना प्रदर्शन में शामिल थे। धरना प्रदर्शन के माध्यम से बीडीओ के द्वारा डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मुखियाओं ने ग्राम पंचायत को 73 वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत्त 29 अधिकारों को पुर्णरुपेन ग्राम पंचायत को सौंपने, ग्राम सभा की रक्षा के लिए पारित निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित करने, ग्राम सभा से चयनित को प्राथमिकता दिए जाने, सरकार के द्वारा ग्राम सभा में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद करने एवं मुखियाओं को दस हजार,उप मुखिया को सात हजार, वार्ड सदस्य को पांच हजार रुपए प्रति महिना दिए जाने, ग्राम पंचायत के मुखिया को उनके सुरक्षा के आवश्यकता अनुसार मुखियाओं की मांग पर आर्म्स का लाईसेंस दिए जाने आदि अपनी उन्नीस सुतरी मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.