April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीछा का आयोजन दो पालियों में होगा।

प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीछा का आयोजन दो पालियों में होगा।

ब्यूरो चीफ अंजुम शाहiब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24.08.2023 से 26.08.2023 तक दो पालियों में आयोजित किया जाना है। जिसे लेकर डीएम एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडा धिकारियों ke साथ ब्रीफिंग किया।परीक्षा का कार्यक्रम निम्नवत है:-
परीक्षा की तिथि प्रथम पाली
(10ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः00 बजे मध्याह्न तक) द्वितीय पाली
(03ः30 बजे अपराह्न से 05ः30 बजे अपराह्न तक)
24.08.2023 (गुरूवार) सामान्य अध्ययन।
(वर्ग 1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) सामान्य अध्ययन
(वर्ग 1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए)
25.08.2023 (शुक्रवार) भाषा (अर्हता)
(महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) भाषा (अर्हता)
(सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए)
26.08.2023 (शनिवार) सामान्य अध्ययन एवं विषय
(वर्ग 9 से 10 तक के सभी अभ्यर्थियों के लिए) सामान्य अध्ययन एवं विषय
(वर्ग 11 से 12 तक के सभी अभ्यर्थियों के लिए)

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन/कैल्कुलेटर/ब्लूटूथ/ वाई-फाई/गैजेट/इलेक्ट्राॅनिक पेन/पेजर/Wrist Watch(सामान्य/Smart) इत्यादि जैसी इलेक्ट्राॅनिक सामग्री तथा वाईटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार को इसके लिए सचेत किया जायेगा कि किसी प्रकार का इलेक्ट्राॅनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानुनी कार्रवाई की जाएगी तथा इस परीक्षा सहित आगामी पाॅच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली में अतिरिक्त E-Admit Card लेकर उपस्थित होना है, जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक को हस्ताक्षरित करते हुए समर्पित करना है।
परीक्षा संचालन में संलग्न वीक्षकों तथा केन्द्राधीक्षक को भी किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाईल फोन के साथ प्रवेश वर्जित है।
परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होते ही उपस्थिति सभी अभ्यर्थियों के e-Admit Card के QR/Bar Code स्कैन करते हुए हैन्ड-हेल्ड पोर्टेबल Biometric Authentication (Fingerprint Capturing) & Face Recognition Device से करते हुए Facial Recognition के लिए फोटो लेना तथा OMR Answer Sheet में मुद्रित QR/Bar Code का स्कैनिंग किया जाना सुनिश्चित कराया जायेगा।
परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार, ब्वदजतवस त्ववउ एवं सभी परीक्षा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV Colur Camera का अधिष्ठापन परीक्षा केन्द्र पर किया गया है।
उम्मीदवार को परीक्षा केन्द्र में प्रारंभ होने के 2½ घण्टा पूर्व Frisking के पश्चात ही प्रवेश दी जाएगी।
परीक्षा के अवसर पर विशेष एवं अवांछनीय परिस्थिति से निपटने हेतु दिनांक 24.08.2023, 25.08.2023 एवं 26.08.2023 को प्रातः 06ः30 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष का समाहरणालय सभाकक्ष के उपरी तल में कार्यरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.