April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समाजसेवी शिवनाथ कुमार यादव ने हिंदु पुत्र संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया।

 

समाजसेवी शिवनाथ कुमार यादव ने हिंदु पुत्र संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पू

वैशाली:समस्तीपुर से लौटने के क्रम में पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के गणौर चौक पर स्थित पार्वती हॉस्पिटल परिसर में में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन कर समाजसेवी शिवनाथ कुमार यादव ने हिंदु पुत्र संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित हिंदु पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रम्हषि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विभीषण कुमार सिंह, प्रदेश छात्र महामंत्री विकास चंद्र पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित पासवान राणा, आदि को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिवनाथ कुमार यादव, प्रेम सागर यादव,भोला यादव,पियूष कुमार राय,राजू कुमार ,गंभीर सिंह राठौर , गुलशन सिंह राठौर, सोमनाथ यादव , सहित भारी संख्या में समाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन यादव ने कहा की हम सभी स्वागतकर्ता के आभारी हैं की रास्ते से गुजरते समय काफी कम समय में इन लोगों के द्वारा जो सम्मान हम सभी को दिया गया है वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.