April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ब्रजपात ने ली पति-पत्नी की जान।

ब्रजपात ने ली पति-पत्नी की जान।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ थाना अंतर्गत जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा ग्राम ,वार्ड संख्या 13 निवासी 52 वर्षीय राज नारायण पासवान एवं उनकी पत्नी 45 वर्षीया सुमित्रा देवी की मौत अहले सुबह 4:00 बजे घर पर ब्रजपात के कारण हो गई। इसकी सूचना स्थानीय महुआ पुलिस प्रशासन को दी गई। स्थानीय लोगों ने महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग में टारा चौक को जाम किया। महुआ थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना अपने दलबल के साथ पहुंचे साथ ही साथ महुआ अंचलाधिकारी अमर कुमार सिंहा ने मिलकर लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को खत्म कराया। पति-पत्नी के मौत से उनके परिजनों में चित्कार मचा हुआ सभी लोग विधाता को कोस रहे थे ,आखिर कौन सी गलती हुई जो एक ही दिन में पति-पत्नी दोनों का अंत हो गया ।शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। इधर स्थानीय ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.