April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ठनका से मृत दंपति के परिजन को अंचलाधिकारी ने दिया 8 लाख रुपए का चेक।

ठनका से मृत दंपति के परिजन को अंचलाधिकारी ने दिया 8 लाख रुपए का चेक।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली !महुआ बीते दिन प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा ग्राम वार्ड संख्या 13 निवासी राज नारायण पासवान एवं उनकी पत्नी सुमित्रा देवी के ठनका से हुई मौत की खबर से सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए आश्रितों को आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपए की राशि अभिलंब भुगतान करने का आदेश दिया था। जिसका अनुपालन करते हुए महुआ अंचलाधिकारी अमर सिंहा ,राजस्व अधिकारी खुशबू गौतम, राजस्व कर्मचारी विजय देवराज सिंह एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पारसमणि ने संयुक्त रूप से मृतक के पुत्र नंदलाल पासवान एवं पवन कुमार को ₹800000 की चेक सौंपा। बताते चलें कि पिछले बुधवार की अहले सुबह 4:00 बजे आकाशीय वज्रपात के कारण अपने झोपड़ीनुमा घर में सोए हुए राज नारायण पासवान और उनकी पत्नी का दर्दनाक मौत हो गया ।परिजनों में हाहाकार मच गया ।जिससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग के टारा चौक को जाम कर दिया ।जिसे स्थानीय प्रशासन ने समझा बूझकर खाली कराया। घटना की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब मिली , गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपए की राशि अभिलंब भुगतान करने का आदेश दिया था ।जिसे पूर्ण करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने मृतक के पुत्र से मिलकर चार-चार लाख रुपए यानी ₹800000 की चेक सौंपा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.