बैग लेस सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को मौक ड्रिल कराया गया ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
बैग लेस सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को मौक ड्रिल कराया गया ।
राजकीय मध्य विद्यालय चकव्यास गोरौल में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम एवं बैग लेस सुरक्षित शनिवार के तह्त नाव दुर्घटना एवं डूबने से बचाव के लिए सुरक्षा को लेकर मौक ड्रिल का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्षिक सारणी के अनुसार अगस्त महीने के चौथे एवं आखरी शनिवार को
विषय वस्तु “नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव “पर अधारित मौक ड्रिल प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में एवं शिक्षक रोजी प्रवीण की देखरेख में किया गया. इसके तहत खाली बोतल शरीर में बांध कर डूबते बच्चों को बचाने की कला को बताया गया. साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि इस आपदा समय निपटने के लिए पहले और बाद
की तैयारी कैसे करें. इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में वर्ग छ की पुजा कुमारी, वसुंधरा,अनन्या ने निभाई.
