10 सितंबर को होगा वैशाली जिला जन सुराज कार्यालय का उद्घाटन
10 सितंबर को होगा वैशाली जिला जन सुराज कार्यालय का उद्घाटन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !हाजीपुर ,प्रशांत किशोर के मुहिम को अमली जामा पहनाने के लिए वैशाली जिला जन सुराज जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें जिला स्तरीय कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिले में संगठन के सिद्धांत के प्रचार प्रसार के लिए कार्यालय की स्थापना की जाए । वैशाली जिला जन स्वराज जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि आगामी 10 सितंबर ,रविवार को हाजीपुर स्थित रामाशीष चौक के पास जन सुराज की जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा ।इस कार्यक्रम में जिला प्रदेश एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।इससे पूर्व 3 सितंबर को प्रत्येक प्रखंड में पदाधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थानीय कार्यकर्ताओं को उत्प्रेरित किया जाएगा। प्रशांत किशोर के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला स्तरीय , प्रखंड स्तरीय व ग्रामीण स्तरों पर स्थापित विभिन्न क्लवो को सशक्त बनाया जाएगा तभी जाकर जन सुराज का मुहिम पुरा होगा।
