पातेपुर में पांच दिवसीय झूलनोत्सव ।
पातेपुर में पांच दिवसीय झूलनोत्सव ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली!पातेपुर,अति प्राचीन श्री राम जानकी मठ में चल रहे पांच दिवसीय झूलनोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन सामूहिक रामायण पाठ से भक्तगण भाव विभोर हो गए।
” झूला लगे जनकपुर फूलबारी झूले अवध बिहारी न,झूले जनक झूले जनक दुलारी न ” सिया जी के पायल में पैझनिया रूण झुन्न बाजे न, सिया राम जय राम जय राम श्री राम जय जय राम, के साथ सामूहिक रामायण पाठ पर राम धुन में झूम उठे विद्वतजन, संत,महंत एवम पहुंचे श्रद्धालु।
इस अवसर पर महंत श्री कांत शरण दास, महंत बाबा विश्व मोहन दास, बाबा विश्व मोहन दास महंत प्रेम दास महाराज, महंत सुग्रीव दास, पुजारी अजीत पाठक,प्राचार्य यशोदानन्द मिश्रा, डॉक्टर पवन मिश्रा, डॉक्टर राजेंद्र झा, प्रोफेसर धनंजय कुमार झा, शिवम कुमार झा , मनीष मिश्र, कुलदीप साह, पंचायत समिति कृत्यानंद पाठक उर्फ लाल जी पाठक प्रेम दास , पुजारी अजीत पाठक सुमित कुमार पांडे, कुंदन
समेत अन्य भक्तजन श्रद्धालुओं ने भव्य झूलन उत्सव में भाग लिया।
, ।
