गोरौल प्रखंड में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक हंगामे से भरा रहा.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल प्रखंड में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक हंगामे से भरा रहा.
बैठक में सभी एक दूसरे पर भ्र्ष्टाचार का जमकर आरोप लगाया.
वही सदन में कई सदस्यों ने कमीशन की प्रतिशत और बंटवारे को लेकर बताया. बकसामा पंचायत के मुखिया मो हाशिम ने टोला सेवक, बहाली का मामला उठाया.
जनवितरण प्रणाली में गरबरी का मामला भी बैठक में छाया रहा. पंचायतों में लगाए गए सोलर लाइट खराब रहने की बात चली .
पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार सिंह ने पुराने जर्जर बिजली के तार को बदलने का मुद्दा उठाया. पंचायत समिति को मनरेगा के द्वारा आज तक कोई कार्य नही दिये जाने को लेकर भी हंगामा किया गया . साथ ही मनरेगा के द्वारा किये गये कार्यो का भुगतान के लिये खुलेआम कमीशन लेने की बाते सदन में रखी गयी जो कमीशन नही देता है उसका राशि भुगतना नही किया जाता हैं.
इतना ही नही मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत खरीदने के बाद अनुदान का भुगतान करने के लिये ब धड़क कमीशन मांगा जाता हैं.
कबीर अंत्योष्टि में भी कमीशन मांगा जाता है,
बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार,कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार मुखिया जानकी देवी राजेश कुमार साह, मुन्नी देवी,विमला देवी, वैद्यनाथ राम, विकास कुमार अनय लोग उपस्थित थे
इस बैठक में पीएचडी के कर्मी अनुपस्थित रहे।
