April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार एक समग्र पुस्तक का लोकार्पण पूर्व मंत्री चंद्रिका राय द्वारा महाविद्यालय परिसर में किया गया।

बिहार एक समग्र पुस्तक का लोकार्पण पूर्व मंत्री चंद्रिका राय द्वारा महाविद्यालय परिसर में किया गया।

रिपोर्ट :गोपाल सहनी, नायगाव सारण 

डॉ संजय सिंह के पुस्तक बिहार समग्र का हुआ लोकार्पण-
दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर पी एन काॅलेज परसा के सहायक प्राध्यापक एवं सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के शाहपुर ग्राम के निवासी डॉ संजय कुमार सिंह के बिहार एक समग्र पुस्तक का लोकार्पण पूर्व मंत्री चंद्रिका राय द्वारा महाविद्यालय परिसर में किया गया। यह पुस्तक बहुचर्चित टाटा मैगरताहिल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है जो बिहार की सामान्य समझ के साथ ही राजनीति, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था आदि से संबंधित है।

इस अवसर पर पी एन काॅलेज परसा के प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, तथा शिक्षक डॉ विकास रंजन, संजय कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार, संजय कुमार राय, पी एन मिश्रा, शशिकांत आदि ने डॉ संजय कुमार सिंह को पुस्तक प्रकाशन हेतु बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.