आकाशीय बिजली से मृत दंपति के परिजनों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान ।
आकाशीय बिजली से मृत दंपति के परिजनों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ ,पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा ग्राम के निवासी राजनारायण पासवान और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी की सोए अवस्था में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत की घटना के बाद सांत्वना देने वालों का ताता लगा हुआ है ।इसी करी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान शनिवार के शाम मृतक के परिजनो से मिलने पहुंचे। टारा चौक पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर एवं चिराग पासवान जिंदाबाद के नारों से स्वागत किया। मृतक के परिजनों से मिलने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि हमारे पिताजी हमेशा यहां की जनता के सुख-दुख में साथ रहते थे। अब उनकी कमी जनता को महसूस ना हो इसलिए मैं हर सुख दुख की घड़ी में हाजीपुर की जनता के साथ खड़ा रहता हूं। हाजीपुर से चाचा पशुपति पारस के चुनाव लड़ने की जिद पर कहा कि वे जिस गठबंधन में है उसका ही विरोध कर रहे हैं। वहीं विपक्षी एकता की बैठक पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी तक कोई ठोस नतीजा निकल नहीं सका ,सिर्फ चाय पानी पीकर में मन को बहला रहे हैं ।आने वाले दिनों में यह विपक्षी महागठबंधन धराशाई हो जाएगी। बिहार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सुशासन बाबू प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में देश का भ्रमण कर रहे हैं ।वहीं बिहार मे अपराधी बेलगाम होकर खुलेआम अपराधी घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था उनके हाथ से निकल गई है ।मानो बिहार में कानून का डर अपराधियों के मन से निकल चुका है। वे मृतक के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
