April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

समारोह ।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

!हाजीपुर ,जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में आयोजित की गई ।सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बड़े धूमधाम से समारोह का आयोजन किया गया ।जगह-जगह शिक्षक की महत्ता पर व्याख्यान माला तो कई जगह संस्कृति कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया। जहां पर विद्यालय, महाविद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जगह-जगह शिक्षण संस्थानों में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जहां पर शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया । महुआ प्रखंड के जहांगीरपुर सलखन्नी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि हम सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करें ।कुछ शिक्षकों के कारण ही शिक्षा समाज बदनाम होता आ रहा है ,जिसे अब समूल नष्ट करने की आवश्यकता है। महुआ के समसपुरा बड़हर चौक स्थित 100% सक्सेस कोचिंग सेंटर में शिक्षक प्रेम शरण के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के अवसर पर केक काटा गया तथा बच्चों के द्वारा शिक्षक को उपहार दिया गया ।नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.