कौशल विकास केंद्र ,डभैच्छ ने किया छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरण।
कौशल विकास केंद्र ,डभैच्छ ने किया छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरण।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/सुधीर मालाकार ।
वैशाली!पातेपुर ,प्रखण्ड के डभैच्छ में एस बी आई बैंक के पास संचालित कौशल विकास केंद का प्रशिक्षण प्राप्त छात्र छात्राओं के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तीसीऔता थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार,दीक्षा ग्रुप कंपनी के निदेशक सह समाज सेवी अमित कुमार उर्फ मिंटू सिंह,स्वास्थ्य समाज समिति के सचिव धीरज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।स्वस्थ समाज समिति संस्था द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण छात्र छात्राओं को दिया गया। प्रशिक्षण डोमेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर का 4 महीना यानि120 दिन का कोर्स करने के बाद छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह प्रक्षिक्षण बिहार सरकार द्वारा मुफ्त में छात्राओं को दिया जाता है।वितरण समारोह को उद्घटान करते दीक्षा ग्रुप कंपनी निदेशक मिंटू सिंह एवम तीसीऔता थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने कहा कि आज के युग मे कम्प्यूटर ज्ञान बच्चों के लिए बहुत ही महत्व पूर्ण है ।इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज कुमार मिश्र,संस्था के प्रशिक्षक अजय कुमार,मनीष कुमार,अमरेंद्र कुमार,धर्मेद्र गोलू,सुजीत कुमार,सौम्या बाबू के अलावे कामनी कुमारी ,खुशी,आर्यन,निशु,काजल,सौरभ,पूतले रूपेश दिव्यांशु मुस्कान सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।100 से अधिक छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
