आदर्श पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन ।
आदर्श पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ ,जब जब इस धरती पर अत्याचारियो का अत्याचार बढा, तब तब किसी न किसी रूप में श्री हरि का अवतार हुआ ।द्वापर युग में जब कंस का अत्याचार बढा, तब जाकर पिता वासुदेव माता देवकी के गर्भ से भगवान श्री कृष्ण का अवतार हुआ ।इनका जन्म भादो कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र ,बुधवार दिन को हुआ था।
तब से हमारे भारतवर्ष में सनातनियों द्वारा प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम में आदर्श पब्लिक स्कूल के बैनर तले कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं श्री कृष्णा श्री राधा एवं उनके बाल शाखाएं बनकर दर्शकों का मन मोह लिया। श्री कृष्ण के रूप में शिवांगी तथा राधा दिव्या बनी विद्यालय की शिक्षिका रीता ,जूली, उमा भारती, सुचिता, रोशनी ,शिवांगी ,शिक्षक शंभू कुमार ,मिथुन ,कुंदन ,रोशन, मंतोष, अजीत ,मनीष के अलावे विद्यालय के प्रधान शंकर कुमार मालाकार उपस्थित थे ।शिक्षक शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में सुदूर देहाती क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व संस्कृति द्वारा अपनी पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए इस प्रयास पर लोगों की काफी सराहना मिल रही है।
