मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी
वैशाली :जब जब इस धरती पर अत्याचारियो का अत्याचार बढा, तब तब किसी न किसी रूप में श्री हरि का अवतार हुआ ।द्वापर युग में जब कंस का अत्याचार बढा, तब जाकर पिता वासुदेव माता देवकी के गर्भ से भगवान श्री कृष्ण का अवतार हुआ ।इनका जन्म भादो कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र ,बुधवार दिन को हुआ था। तब से हमारे भारतवर्ष में सनातनियों द्वारा प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। महुआ प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया ग्राम में मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के बैनर तले कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं श्री कृष्णा श्री राधा एवं उनके बाल शाखाएं बनकर दर्शकों का मन मोह लिया। श्री कृष्ण के रूप में अर्णव , अभिनव, अभिराज, अर्णव सिंह , माही तथा राधा डौली, अंजली, शिवानी, अनामिका, अनुष्का, सोनाक्षी बनी विद्यालय की शिक्षिका अकांक्षा ,मिलन, आरती, प्रिया, जिन्नात , तमन्ना ,शिक्षक रघुनाथ पासवान , रामचंद्र पासवान, विट्टू कुमार सिंह, सोनू कुशवाहा , विद्यालय के प्रधान अजीत कुमार के अलावे निदेशक डॉ विश्वनाथ सिंह उपस्थित थे ।डा.प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी त्योहारों को मिल जुलकर मनाना चाहिए।शिक्षक शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में सुदूर देहाती क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व संस्कृति द्वारा अपनी पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए इस प्रयास पर लोगों की काफी सराहना मिल रही है।
