जिला स्तरीय युवा उत्सव में कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरंगे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरंगे।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली बिहार
वैशाली :कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार सरकार की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023-24 का आयोजन जिला पदाधिकारी ,वैशाली के निर्देशानुसार आठ एवं नौ सितंबर को स्थानीय अक्षयवंट राय स्टेडियम में किया जा रहा है। दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का विधिवत् उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा किया जाएगा । वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।
इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से प्रतिभावान कलाकार अलग-अलग विधाओं में अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे यहां से जो प्रतिभागी चयनित किए जाएंगे उन्हें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य में प्रेमचंद लाल ,विजय आनंद, नवल किशोर लाल ,रिचा चौबे, अर्चना कुमारी ,ज्ञानेष गौतम, गोविंद बल्लभ एवं संचालन के लिए उमेश कुमार प्रसाद सिंह को रखा गया । निर्णायक मंडल के सदस्य के निर्णय के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा । चयनित सभी प्रथम प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार अमरेश, धीरज कुमार ,सुबोध कुमार चौधरी ,मधु कुमारी ,मथुरा प्रसाद, कलीम आरफी, राजन कुमार एवं अमित कुमार को रखा गया है। जितने भी प्रतिभागियों ने आवेदन दिया है,वे सभी आवेदक अक्षयवट राय स्टेडियम में 9:00 बजे पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करेंगे।
