मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं का दिखा उमंग
मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं का दिखा उमंग
कार्यक्रम के दौरान गूंजते रहे गीत, जीतेगा वही जिसमें है दम तुझमें है दम तो मटका को फोड़ो, गोविंदा आला रे तेरे भक्ति में है बृजबाला
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के मंगरु चौक स्थित वैशाली विद्यालय परिसर में गुरुवार की शाम युवक कमेटी के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दर्शकों की अपार वीर हो गई और उन्होंने इस कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया।
यहां 30 फीट ऊंची मटका को फोड़ने के लिए दर्जनों बार युवकों द्वारा टावर को खड़ा तो किया जा रहा था लेकिन हमेशा धराशाई होते देख दर्शकों में हंसी के फब्बारे छूटते रहे। मटके को छोड़ने के लिए इनमो की बौछार को सुनकर युवाओं की टोली फिसलकर हमेशा फिसल कर गिरती रही लेकिन उसने मटका को फोड़ने के लिए प्रयास नहीं छोड़ा। काफी लंबे समय बाद जब युवाओं की टोली की टावर मटका तक नहीं पहुंची तो कमेटी के द्वारा उसकी ऊंचाई कम की गई। काफी लंबे प्रयास के बाद एक टीम के युवकों द्वारा मटका तक पहुंच कर लक्ष्य की प्राप्ति की गई। इसके बाद तालियां गूंज उठी। इस कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। महिलाओं की तो अपार भीड़ थी और वे पूरे इत्मीनान से कार्यक्रम को देख रही थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अलावा अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम में जीतेगा वही जिसमें है दम तुझमें है दम तो मटका को फोड़ो, गोविंदा आला रे तेरे भक्ति में है वृजवाला आदि गीत गूंजते रहे।
