April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के विभिन्न राधे कृष्ण मंदिरों पर गूंजे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

महुआ के विभिन्न राधे कृष्ण मंदिरों पर गूंजे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
माखन चोर नंदलाल को दघी खिलाने के लिए रही होड़
महुआ। रेणु सिंह
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महुआ के विभिन्न राधेकृष्ण मंदिरों पर गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक उल्लास के बीच मनाया गया। रात को 12 बजते ही नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से स्थल गूंज उठा। इस बीच माखन चोर नंदलाल को दधी खिलाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने तो मंगल गान गाकर स्थल को भावमय बना दिया।
महुआ के हाजीपुर मार्ग अवस्थित पानापुर के पास राधेकृष्ण मंदिर में तो एक सप्ताह से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर धूम मची है। यहां भगवान नंदलाल के अवतार का लोगों ने विहंगम दृश्य देखा। यहां जैसे ही नंदलाल का जन्मोत्सव कराया गया। श्रद्धालुओं के जयकारे से स्थल गूंज उठा। वही भजन कीर्तन के साथ लोगों ने आरती की। इधर महुआ के पंचमुखी चौक स्थित पंचानन महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकल गई। यहां पर कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्णा के जन्मोत्सव का दृश्य झांकी पूर्वक दिखाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। वही डगरू के कानू टोला में बजरंगबली मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को द्वारा मनाया गया । यहां झूले का लोगों ने आनंद लिया। गरजौल पहाड़पुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विहंगम दृश्य दिखाया गया। करहटिया में युवकों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी निकाली। सिंहराय कालीघाट स्थित राधेकृष्ण मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। विभिन्न जगहों पर मेला भी लगा। इस मौके पर अपने-अपने घरों में लोगों ने नन्हे मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजाया और वात्सल्य रूप का आनंद लिया। इस पर युवतियों और अन्य श्रद्धालुओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा। आधी रात को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद उनकी पूजा कर फलाहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.