April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, आर्केस्ट्रा ट्रॉली के साथ हाथ में पीत पताखे के साथ चल रहे थे श्रद्धालु

शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, आर्केस्ट्रा ट्रॉली के साथ हाथ में पीत पताखे के साथ चल रहे थे श्रद्धालु
शोभायात्रा को लेकर एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष स्वयं कर रहे थे मॉनिटरिंग
महुआ, रेणु सिंह
महुआ में पंचमुखी चौक पर चल रहे चार दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के साथ की गई। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ हुई। वे हाथी घोड़े, आर्केस्ट्रा ट्रॉली के साथ हाथ में पीत पताखे लेकर जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा की मॉनिटरिंग एसडीओ, डीएसपी और थानाध्यक्ष कर रहे थे।
कार्यक्रम स्थल से शोभायात्रा गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े के साथ निकाली गई। जो दशरथ चौक होते हुए, देसरी मार्ग के पुराना बाजार से थाना चौक होते हुए वाया नदी सड़क पुल के पास से निकलकर गांधी स्मारक, ताजपुर रोड से होकर नप क्षेत्र में प्रवेश कर पातेपुर रोड होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंची। जहां से थाना चौक होकर, मंगरू चौक से कढनिया वाया नदी नदी तट पहुंची। जहां पर राधेकृष्णा की बनी मूर्तियों का श्रद्धा भक्ति के बीच विसर्जन किया। गया। इस शोभायात्रा में युवाओं की टोली नाचते, गाते, झूमते चल रही थी। उनके साथ में एसडीओ, निवेदिता कुमारी, एसडीपीओ सुरभ सुमन, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना भी मॉनिटरिंग करते चल रहे थे। वहीं महिला पुरुष पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगे थे। यह शोभायात्रा पंचमुखी चौक से जैसे ही निकली। रास्ते में युवाओं का कारवां बनते गया। रास्ते में जगह-जगह लोग शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को स्वागत कर रहे थे। मालूम हो कि यहां चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर भक्ति परवान पड़ रही। लोगों में आस्था-भक्ति के साथ एक दूसरे के प्रति प्रेम और भाईचारा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.