April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के पानापुर स्थित राधेकृष्ण मंदिर पर प्रवचन सुनने के लिए महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़

महुआ के पानापुर स्थित राधेकृष्ण मंदिर पर प्रवचन सुनने के लिए महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़
प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप देख खुशी में झूम उठे दर्शक
महुआ, रेणु सिंह
महुआ हाजीपुर एसएच 49 पर पानापुर अवस्थित राधेकृष्ण मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बाल प्रसंग सुनने के लिए श्रद्धालुओं की अपार फिर हो गई। जिसके कारण यहां कार्यक्रम संचालक को भीड़ संभालने में काफी मसक्कत करनी पड़ी। प्रवचनकर्ता द्वारा अपने संगीतमय प्रवचन को श्रीकृष्णा के बाल रूप को झांकी पूर्वक दिखाया गया।
यहां जब संत द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य रूप का वर्णन भाव रूप में किया तो उपस्थित श्रद्धालु भाव वत्सल होकर खुशी से झूम उठे। इस प्रवचन सुनने के लिए महिलाओं की अपार भीड़ हो गई। जिसे संभालने में आयोजन को पसीने छूट गए। यहां भीड़ के कारण सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों द्वारा गाड़ियों को एक-एक कर निकला गया। संतों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जब भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी की आधी रात अवतरण लिए तो पूरा वातावरण, जमीन, आसमान, पेड़, पौधे, चिड़िया और पूरे प्रकृति शांत हो गई। उन्होंने अवतरण लेकर धरती पर बढ़ रहे राक्षसी अन्याय को दूर किया। पूर्व में जो हमेशा अन्याय की बातें सुनने को मिलती थी। वह सारा न्याय के रूप में बदलने लगा। संत द्वारा भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप और उनके वात्सल्य को भावपूर्वक रसपान कराया गया तो कार्यक्रम में उपस्थित सारे श्रद्धालु शांत और एकाग्रचित हो गए। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्णा का बाल रूप को झांकी पूर्वक दिखाया गया। इस बीच यहां महा आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। यहां मंदिर पर शाम होते हैं श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होने लगती है। लोग श्रीकृष्णा भक्ति में रम जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.