April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अमीरों को अमीर और गरीबों को गरीब बना रही है भाजपा: कांग्रेस

अमीरों को अमीर और गरीबों को गरीब बना रही है भाजपा: कांग्रेस
महुआ, रेणु सिंह
एलपीजी गैस पर 200 की कमी को कांग्रेस ने भाजपा का चुनावी मुद्दा बताया। शुक्रवार को महुआ मंगरू चौक पर कांग्रेसियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ओर भाजपा अमीरों को अमीर बना रही है तो दूसरी ओर गरीबों को गरीबों की ओर धकेल रही है। यह भी बताया कि एलपीजी गैस पर अप्रत्याशित वृद्धि के बाद 200 की कमी किया जाना चुनावी षड्यंत्र है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह महुआ प्रखंड प्रभारी डॉ मो अनवर ने मीडिया को बताया कि 2014 से लगातार गैस सिलेंडर में वृद्धि हो रही है। अभी जब चुनाव का समय आया है तो जुमलेबाज भाजपा सरकार सिलेंडर पर 200 कमी कर जनता को लुभाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने देश को रसातल में ले जाने का काम किया है। यह सरकार जुमले पर चलती आ रही है। वही पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष झरी राय ने कहा कि भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है। जनता को लुभाने के लिए गैस सिलेंडर पर 200 की कमी की है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने अमीरों को अमीर बनाया और गरीबों को गरीब किया है। साथ में पार्टी के अशोक जायसवाल, मो मंसूर आलम, मकसूदन सिंह, केसरी प्रसाद आदि ने भी अपनी बातों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.