April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न।

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न।

RPort:नसीन रब्बानी वैशाली बिहार

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन वैशाली के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023-24 पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। सभी सफल प्रतिभागियों को एडीएम वैशाली, डी डी सी वैशाली, डी सी एल आर वैशाली डी पी आर ओ पंचायती राज एवं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके पहले उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बुके एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एडीएम साहब ने कहा कि इन इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से आये प्रतिभावान कलाकार अलग-अलग विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया है यहां से जो प्रतिभागी चयनित किए गए हैं उन्हें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा । कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य में प्रेमचंद लाल ,विजय आनंद, नवल किशोर लाल ,रिचा चौबे, अर्चना कुमारी ,ज्ञानेष गौतम, गोविंद बल्लभ एवं उद्घोषक उमेश कुमार प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया।निर्णायक मंडल के सदस्य के निर्णय के आधार पर प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा । चयनित सभी प्रथम प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। निर्णायक मंडल के सदस्यों के निर्णय के आधार पर सुगम संगीत में अमित कुमार को प्रथम, हन्नी प्रिया को द्वितीय एवं उत्पलकांत तिवारी को तृतीय, शास्त्रीय संगीत में चंदन कुमार देव को प्रथम, प्रियांशु घटक को द्वितीय तथा प्रेरणा कुमारी को तृतीय , लोकगीत एकल में रितिक कुमार पाठक को प्रथम ,अमित कुमार को द्वितीय तथा सलोनी कुमारी को तृतीय एवं समूह लोकगीत में प्रीति कुमारी को प्रथम तथा डोली कुमारी को द्वितीय, तबला बदन में रूपक कुमार को प्रथम, गुलशन कुमार को द्वितीय ,अपूर्वा कुमार को तृतीय ,गिटार वादन में गुलशन सिंह चौहान को प्रथम, हारमोनियम वादन में मिथिलेश कुमार को प्रथम, प्रेरणा कुमारी को द्वितीय तथा चंदन कुमार देव को तृतीय,वकतृता में परमेश्वर मालवीय को प्रथम, करण कुमार को द्वितीय तथा अनमोल रतन को तृतीय, शास्त्रीय नृत्य में विवेक कुमार को प्रथम, स्नेहा राज लक्ष्मी को द्वितीय तथा खुशबू कुमारी को तृतीय,लोकनृत्य में अनिशा कुमारी को प्रथम, नाटक में संस्कृति फाउंडेशन ,हाजीपुर को प्रथम, चित्रकला में अन्नु प्रिया को प्रथम, ईशा रानी को द्वितीय तथा काजल कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार अमरेश, धीरज कुमार ,सुबोध कुमार चौधरी ,मधु कुमारी ,मथुरा प्रसाद, कलीम आरफी, राजन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, दुर्गेश नंदन की अहम भूमिका रही, इसके लिए इन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी राजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.