राज्यपाल पहुंचे वैशाली।एस्कॉर्ट में शामिल एंबुलेंस ने पुलिस गाड़ी को ठोका ,एक महिला कांस्टेबल घायल।
राज्यपाल पहुंचे वैशाली।एस्कॉर्ट में शामिल एंबुलेंस ने पुलिस गाड़ी को ठोका ,एक महिला कांस्टेबल घायल।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! हाजीपुर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर दर्शनार्थ वैशाली पहुंचे। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल वैशाली भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम चौमुखी महादेव पहुंचे ,जहां पर पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ उन्होंने पूजा अर्चना की। चौमुखी महादेव कमेटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया ।तत्पश्चात राज्यपाल विश्व शांति स्तूप ,पुष्प करनी तालाब तथा अशोक स्तंभ का दर्शन किया ।वैशाली के ऐतिहासिक धरोहर का भी अध्ययन किया तथा इसके विकास पर भी अपना इशारा किया। लौटने के क्रम में पुलिस एस्कॉर्ट के पीछे चल रही एंबुलेंस की गाड़ी ने नगर थाना पुलिस को टक्कर मार दी जिस पर एक महिला सिपाही कंचन कुमारी बुरी तरह घायल हो गई ।जिन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है ।यह घटना हाजीपुर नगर थाना नाका नंबर 3 के पास घटी ।
