पातेपुर के बरडीहा निवासी के रजरप्पा जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत से गांव छाया मातम
पातेपुर के बरडीहा निवासी के रजरप्पा जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत से गांव छाया मातम
महुआ। रेणु सिंह
पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव निवासी एक युवक की रजरप्पा जानें के क्रम में सड़क दुघर्टना में हजारीबाग के चरही घाटी के युपी मोड़ के समीप हुई मौत के बाद शनिवार की अहले सुबह शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बरडीहा तुर्की गांव निवासी राम ज्योती साह के 39 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत साह स्कॉर्पियो से चालक सहित अपने पांच साथियों के साथ सीतामढ़ी के महिंदवाड़ा थाना के ओलीपुर गांव से रजरप्पा में पूजा के लिए गुरुवार को गये थे इसी क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह हजारीबाग के चर्बी थाना के चरही घाटी के युपी मोड़ के निकट स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने से पलट कर खाइ में गिर गई जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो का रिम्स रांची में इलाज चल रहा है।मृतकों में एक पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव निवासी राम ज्योती साह के 39वर्षिय पुत्र इंद्रजीत साह भी थे। बताया जाता है कि इंद्रजीत साह अपने बहन के यहां सितामढी जिले के महिन्दवाडा थाने के ओलीपुर गांव में रहते थे।वे वहीं से अपने अन्य साथियों के साथ पुजा के लिए रजरप्पा के लिए रवाना हुए थे। सड़क दुघर्टना में हुई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं एन एच आई के कर्मीयों के द्वारा स्कॉर्पियो के गेट को काटकर शव एवं घायलों को बाहर निकाला गया एवं पास में मिले आधार कार्ड एवं मोबाइल के आधार पर परिजनों को सुचना दी। सुचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे एवं शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह जैसे ही बरडीहा चौक के समीप स्थित अपने आवास पर पहुंचे की गांव में कोहराम मच गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक के दो पुत्र हैं 11 वर्षीय आदित्य कुमार एवं सात वर्षीय अंकित कुमारके शर से पिता का साया उठ गया।मृतक इंद्रजीत साह अपने बहन के यहां ओलीपुर में रहकर किराना का दुकान चलाते थे। मृतक की पत्नी बिंदु देवी लगातार बेहोश हो रही है.
