जैविक खेती, अच्छी मार्केटिंग हेतु बिहार राज्य के वैशाली जिला स्थित रसूलपुर तुर्की के प्रियांशु राज को जैविक इंडिया अवार्ड ईस्ट जोन से पुरस्कार दिया गया
जैविक खेती, अच्छी मार्केटिंग हेतु बिहार राज्य के वैशाली जिला स्थित रसूलपुर तुर्की के प्रियांशु राज को जैविक इंडिया अवार्ड ईस्ट जोन से पुरस्कार दिया गया
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी वैशाली बिहार
वैशाली :आई.सी.सी.ओ.ए. के द्वारा नई दिल्ली स्थित कार्यालय में जैविक खेती, अच्छी मार्केटिंग हेतु बिहार राज्य के वैशाली जिला स्थित रसूलपुर तुर्की के प्रियांशु राज को जैविक इंडिया अवार्ड ईस्ट जोन से पुरस्कार दिया गया पुरस्कार में पचास हजार रुपए व प्रमाण पत्र दिया गया, प्रियांशु राज को पुरस्कार मिलने से किसानों में खुशी की लहर है जाने-माने अर्थशास्त्री शशि सिंह यादव ने कहा कि आज के समय में जैविक खेती करना अच्छी बात है ,जैविक खेती के उत्पादन स्वास्थ्य दृष्टि से मानव के लिए हितकर होता है तथा जैविक उत्पादन की मांग भारत व विदेश बहुत हो रहा है जिसमें किसानों की आय में काफी विकास हो रहा है ,हर किसान को जैविक खेती करना करनी चाहिए तथा शशि सिंह यादव ने प्रियांशु
राज को धन्यवाद दिया ।प्रियांशु राज को धन्यवाद देने वाले में किसान संजय राय, रामदयाल सिंह, नेवालाल कुशवाहा ,बलराम कुशवाहा, राजू पटेल, उमेश पटेल, विणा कुशवाहा, राजा कुशवाहा, विपिन कुमार, सहित सैकड़ो किसानो ने धन्यवाद दिए खुशी जाहिर किया।
