March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्लास्टिक यूज नहीं करने के लिए महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

प्लास्टिक यूज नहीं करने के लिए महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
महुआ। रेणु सिंह
दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्लास्टिक बैग को उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान शनिवार को यहां नगर परिषद कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। जिसमें लोगों को प्लास्टिक के बैग थैली को प्रयोग नहीं करने की नसीहत दी गई।
इस जागरूकता रैली को सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के द्वारा अगुवाई की गई। यहां नगर परिषद क्षेत्र में गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा हाथ में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्लास्टिक बैग के प्रयोग नहीं करने के साथ उससे होने वाली हानि पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के आयोजन में नगर मिशन प्रबंधक द्वारा सक्रिय भूमिका निभाते हुए रैली के द्वारा लोगों को प्लास्टिक से होने वाली विभिन्न हानियो को बताकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली में नप कार्यालय के सभी कर्मी व अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.