ईंट निर्माता संघ की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविभुषण प्रसाद यादव उर्फ डब्लु यादव की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई
ईंट निर्माता संघ की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविभुषण प्रसाद यादव उर्फ डब्लु यादव की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई
वैशाली पातेपुर नगर पंचायत स्थित सोना ब्रिक्स परिसर में प्रखंड ईंट निर्माता संघ की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविभुषण प्रसाद यादव उर्फ डब्लु यादव की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से चिमनी के फाईरिंग के सम्बन्ध में विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चिमनी फाईरिंग 15 जनवरी 2024 की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में कहा गया की निर्धारित तिथि से पहले कोई भी चिमनी संचालक अपने चिमनी की फाइरिंग नहीं करेंगे।संघ का निर्णय सभी चिमनी संचालकों को मान्य होगा। वहीं बैठक में चिमनी संचालकों के द्वारा जीएसटी पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष श्री मोहन कुमार चौरसिया, सचिव कौशल किशोर झा, प्रखंड अध्यक्ष रविभुषण प्रसाद यादव उर्फ डब्लु यादव, सचिव अनील कुमार यादव, मुकेश कुमार उर्फ पिंटु यादव,संजय साह, रंजीत कुमार चौधरी,वसीम अंजुम, सुरेश चंद्र राय, इंजीनियर मनोज कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, अमरदीप कुशवाहा,दीलीप सिंह, रोहित कुमार, पंकज कुमार, गुड्डू चौधरी,नंद किशोर राय,संजय कुमार सिंह, रोहित कुमार, शिवशंकर साह, राजेश कुमार, रणधीर कुमार सिंह, संतोष कुमार, जयकुमार राय, आदि प्रखंड क्षेत्र के सभी ईंट निर्माता उपस्थित थे।
