मिशन इंद्रधनुष के तहत सघन टीकाकरण का भी हुआ शुरुआत
मिशन इंद्रधनुष के तहत सघन टीकाकरण का भी हुआ शुरुआत
मेले में जनसंख्या नियंत्रण और छोटा परिवार पर दी जा रही सलाह
महुआ। रेणु सिंह
परिवार नियोजन पखवाड़ा मेल सह सघन टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को यहां पीएचसी में उत्सव सभी माहौल में किया गया। इसका उद्घाटन महिला चिकित्सक ने फीता काटकर किया। मेले में महिलाओं के बीच गर्भनिरोधक से संबंधित विभिन्न दवाइयां वितरित की गई।
इस पखवाड़ा मेला का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के निर्देशन में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक सह इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ विनीता सिंह तथा डॉ शिखा प्रिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मेले में आए महिलाओं को छोटा परिवार सुखी परिवार तथा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बंध्याकरण कराने की अपील की।
