May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो महीना पुर्व राजस्थान से फरार प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने सोंधो मुबारकपुर गांव से किया बरामद .

दो महीना पुर्व राजस्थान से फरार प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने सोंधो मुबारकपुर गांव से किया बरामद .

रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी गोरौल वैशाली

वैशाली :मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से दो महीना पुर्व फरार महिला को पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधो मुबारकपुर से बरामद कर लिया है ,
साथ ही उसके प्रेमी को भी मौके से गिरफ्तार किया है.

इस सम्बन्ध में बताया गया है कि राजस्थान के उदयपुर जिला के अंतर्गत हिरण नगरी थाना क्षेत्र के वंगरा वस्ती के सेक्टर 5 से 30 वर्षीय एक महिला एवं 3 वर्षीय उसका पुत्र वैभव बंजारा को लेकर ग्राम सोंधो मुबारकपुर निवासी चंदन कुमार यादव अपने घर लाकर रखे हुए था,
जिसे गोरौल पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया है.
राजस्थान के हिरण नगरी थाने में कांड संख्या 50/ 2023 दर्ज किया गया है.
इसी मामले में कारवाई की गई है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सोंधो मुबारक गांव से प्रेमी प्रेमिका के साथ एक बच्चे को बरामद किया गया है.
सभी को राजस्थान पुलिस अपने साथ ले गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.