ऐतिहासिक महावीर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ किया गया ।
ऐतिहासिक महावीर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ किया गया ।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
वैशाली :अटूट,श्रद्धा व भाव के साथ प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ किया गया । हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भारी संख्या मे नगरवासियों ने सहभागिता की । भक्तों ने जय श्री राम बजरंगबली का उद्घोष किया और पूरे श्रद्धा भाव से कलयुग के देवता बजरंगबली की स्तुति की । सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी एवं आचार्य नंदकिशोर झा ने हनुमान जी के विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की , उसके बाद श्री गुरु चरण सरोज रज ,निज मन मुकुरु सुधारि वरनउं रघुवर बिमल जसु ,जो दायक फलचारी बुद्धिहीन तनु जानिके सुमरौं पवन कुमार, बल बुद्धि विद्या देही मोहिं हरहु कलेश विकार से पाठ की शुरूआत किया गया । उसके बाद श्री हनुमान जी की आरती कर भोग प्रसाद बांटा गया । इस मौके शंकर पटवा, मनीष शुक्ला, अखिलेश कुमार, साहिल ठाकुर, सोनू गुप्ता, विजय गुप्ता , विनोद साह, सुभम , अभिषेक उपाध्याय,मंटू तिवारी , अजय पैटी, मंटू चौधरी, अंकित कुमार ,सन्नी ठाकुर अजित पैटी, राज कमल , रिकू तिवारी, प्रेम चंद गुप्ता, कमला देवी सरोज शुक्ला, पूनम देवी , रीता देवी, शिवदत्त चौधरी, प्रभात जायसवाल , आलोक भगत, रिककुद्दत चौधरी आदि लोग थे
