मधुबनी बेला गांव के वार्ड नंबर 5 की सड़क नरक में तब्दील हो चुका है.
मधुबनी बेला गांव के वार्ड नंबर 5 की सड़क नरक में तब्दील हो चुका है.
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार
जयनगर प्रखंड के अंतर्गत भारत नेपाल के सीमा पर अवस्थित बेला गांव विकास की रोशनी से कोसों दूर है जो शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, आजादी के वर्षो बाद भी बेला गांव की जो विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है, बेला गांव की सड़क को देखकर 18वीं सदी की याद दिलाती है l मधुबनी जिला के अंतर्गत सैकड़ो ऐसी सड़क है जो उद्धारक की बाट जोह रहा है,बेला गांव के वार्ड नंबर 5 की सड़क नरक में तब्दील हो चुका है,सड़क के जीर्णोद्धार के लिए वरीय पदाधिकारी एवम जनप्रतिनिधियों को अभिलंब संज्ञान लेना चाहिए,जनहित में सड़क बनना अति आवश्यक है, बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा की 104 रामचंद्र चौरिबार घर से होते हुए ललित यादव,संतलाल यादव, राजलाल यादव, राम जी महरा, चरितर ठाकुर मदरसा होते हुए मनोज चौधरी NH 104 शिवजी गुप्ता के घर तक पक्की सड़क अभिलंब निर्माण करने की मांग करता हुं,अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी l
