March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों की गई बैठक आयोजित।

महुआ में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों की गई बैठक आयोजित।

रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ

दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियां की ओर से तैयारी को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है । पूजा समिति के द्वारा नई समिति के गठन के साथ-साथ समिति के सदस्यों को पूजा की तैयारी को लेकर कार्य का प्रभार भी सौंपा जा रहा है । इसी क्रम में मंगलवार को महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार का दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक के आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता शिवदत्त चौधरी ने किया जबकि संचालन मंटू तिवारी ने किया । इस मौके पर विकास जयसवाल को अध्यक्ष , विकास ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रभात जयसवाल को कोषाध्यक्ष, सोनू गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष , मंटू तिवारी को सचिव ,गोलू ठाकुर को उपसचिव , मंटू जयसवाल,मुकेश ठाकुर, पप्पू ठाकुर, राज कमल ,अजय पैंटी, मुकेश सिन्हा, रिंकूदत्त चौधरी,सरोज कुमार, कुंदन ठाकुर एवं शिवदत्त चौधरी को महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया । इस दौरान क़ई वर्ष की भांति दशहरा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा पूजा होता आ रहा है । इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा व पूजा पाठ के साथ पूजा तैयारी,लाईट व अन्य बिंदुओं पर लोगों की सहमति बनी। जिसमे श्री भगवान चौधरी, शंकर पटवा, श्री राम चौधरी, अजय ठाकुर, सुधीर गुप्ता,सुमन अजित,दीपक गुड्डू ,सुनील गुप्ता अमन कुमार, मोनु कुमार, शौरभ कुमार ,आदि लोग शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.